

पुद्दुचेरी। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रहीं सामाजिक कार्यकर्ता एवं पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने रविवार को केन्द्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी के उपराज्यपाल पद की शपथ ली।
हाल ही में हुए चुनावों में इस केन्द्रशासित प्रदेश में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है और जहां पार्टी महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी नारायणस्वामी मुख्यमंत्री होंगे।
केन्द्र सरकार की सिफारिश पर रविवार को राष्ट्रपति ने 22 अप्रेल को उन्हें उपराज्यपाल नियुक्त किया। दिल्ली चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पहली महिला आईपीएस किरण बेदी राजनीतिक सक्रियता से दूर थीं। दिल्ली चुनाव में भाजपा को महज 3 सीटें ही मिली थीं और बेदी खुद चुनाव हार गई थीं।
उपराज्यपाल बनाये जाने के बाद किरण बेदी ने सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को निभाने लिए हरसंभव योगदान दूंगी। मैं देश की सेवा के लिए ही यहां हूं। मैं सरकार की शुक्रगुजार हूं कि मुझे ये जिम्मेदारी दी गई।