

कोलकाता। कोलकाता के बागुईआटी इलाके से देह व्यापार चलाने के आरोप में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमे से छह महिलाएं भी शामिल हैं।
प्राप्त खबरों के अनुसार बागुईआटी थाने की पुलिस को अपने मुखबिरों से इलाके के एक फ्लैट में देह व्यापार चलाए जाने की सूचना मिली थी। उक्त सूचना के आधर पर पुलिस ने शनिवार को उक्त फ्लैट में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान फ्लैट में 9 लोग मौजूद थे जिनमे छह महिलाएं शामिल हैं। जांच में पता चला है कि उक्त फ्लैट में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था।