Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
मुंबई लौट रहे अमिताभ बच्चन के विमान में आई खराबी, विलंब से रवाना – Sabguru News
Home Entertainment Bollywood मुंबई लौट रहे अमिताभ बच्चन के विमान में आई खराबी, विलंब से रवाना

मुंबई लौट रहे अमिताभ बच्चन के विमान में आई खराबी, विलंब से रवाना

0
मुंबई लौट रहे अमिताभ बच्चन के विमान में आई खराबी, विलंब से रवाना

International Film Festival

कोलकाता। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शुक्रवार को भाग लेने आए बिग बी अमिताभ को मुंबई लौटते समय कोलकाता एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना करना पडा।

विमान के उडने के ठीक पहले उसे रोक दिया गया। विमान में तकनीकी खराबी के कारण उसे रनवे से लौटा कर वापस लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बिग बी सुबह नौ बजे मुंबई लौटने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे।

उन्हें जेट एयरवेज की फ्लाइट से रवाना होना था लेकिन विमान में आयी तकनीकी खराबी के कारण उनके विमान को रोक देना पडा।

विमान में आई खराबी को ठीक करने बाद फिर उसे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।