

इलाहाबाद। नगर के महिला थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने थाना परिसर में आत्महत्या की कोशिश में आग लगा ली। हालांकि पुलिस कहना है कि आग से उसे बचा लिया गया है।
एसएसपी शलभ माथुर के मुताबिक महिला थाने में तैनात सिपाही मोनिका सिंह के खिलाफ एक जांच चल रही थी। थाना परिसर में स्थित सरकारी आवास के कब्जे को लेकर उसे निलम्बित भी किया गया है।
वह पुलिस पर दबाव बनाने के लिए रविवार की रात अचानक आग लगा ली। हालांकि यह जानकारी होते ही महिला थाने में मौजूद सिपाहियों ने आग पर काबू पा लिया है। उसे आग से बचा लिया गया है।
उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि वह आग की चपेट में आने से बच गई है। हालांकि प्राथमिक उपचार को आवश्यक बता रहे है।
वहीं दूसरी तरफ चर्चा है कि महिला सिपाही मोनिका सिंह न्याय पाने के लिए अपने आलाधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई और उसे विना वजह निलम्बित कर दिया गया। जिससे वह परेशान होकर रविवार की रात आत्महत्या की कोशिश में आग लगा ली।