

पणजी। गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के जरिए आज 40 विधानसभा सीटों पर फैसले आने लगे हैं। अब तक मिल रहे रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं रुझानों के बीच जीत-हार का परिणाम भी आ गए हैं।
उसमें सबसे पहले गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकान्त पारसेकर का नाम है, जो मंद्रेम विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी दयानंद सोपटे ने हराया।
वहीं, मुर्मुगांव से भाजपा के मिलिंद नायक, बिचोलिम से भाजपा के राजेश पटनेकर तथा कलंगट सीट से भी भाजपा के माइकल विंसेंट लोबो की जीत हुई है।
दूसरी तरफ, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दीपक पावस्कर ने सावर्डे सीट पर भाजपा के गणोश गांवकर को 1169 वोट से हराया।