![महिला और उसके नवजात को बेचा, समाजवादी नेता सहित 3 अरेस्ट महिला और उसके नवजात को बेचा, समाजवादी नेता सहित 3 अरेस्ट](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/08/woman.jpg)
![lucknow : 3 arrested including SP leader for selling woman and her infant](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/08/sadsa.jpg)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर बाराबंकी में एक महिला और उसके नवजात बच्चे को बेचने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने मामले में समाजवादी पार्टी के एक नेता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि जनपद बाराबंकी के थाना टिकैत नगर के गांव मंगूपुर में एक महिला बेहोश पड़ी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया।
सुबह के समय महिला के होश में आने के बाद आपबीती सुनाते हुए कहा कि सरीफाबाद के पूर्व प्रधान व समाजवादी पार्टी के नेता राम कुमार यादव ने उसे बेच दिया था और मंगूपुर के कृष्ण कुमार ने उसे खरीदा था।
जब उसने उसके साथ दुराचार किया और वह बेहोश हो गई। मामलें की गम्भीरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं तत्काल छापेमारी में तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। वहीं दो की तलाश में पुलिस जुटी है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला के साथ उसका एक नवजात बच्चा भी है, जिसे इलाज के बाद नारी स्वाधार गृह भेज दिया गया है। जल्द ही उसको उपचार से लाभ मिलेगा।