

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन हो गया है। वे 92 साल के थे और लंबे समय से ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी से जूझ रहे थे।
जाखड़ के निधन पर शोक जताते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश ने एक अच्छा राजनेता खो दिया। जाखड़ का निधन उनके आवास पर सुबह 7 बजे के आस-पास हुआ।
दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को पंजाब के अबोहर ले जाया जाएगा, जहां उनके पैतृक गांव पंचकोशी में गुरुवार को अंतिम संस्कार होगा। कांग्रेस के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।
साल 2004 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। 2009 तक वह इस पद पर रहे। बलराम जाखड़ का जन्म 23 अगस्त 1923 में पंजाब के फाजिल्का जिले के पंचकोशी गांव में हुआ था।