

हम अक्सर अपने ब्यूटी प्रोडक्ट को बाजार से खरीदते हैं। वही बाजार में अंधाधुन प्रोडक्ट के प्राइस लगा दिए जाते हैं लेकिन हमें मजबूरन खरीदना पड़ता हैं। आज हम आपको घर पर ही लिप बाम बनाने का तरीका बता रहे हैं। जो आसानी से आप घर पर बना सकते हैं। ये लिप बाम आपके होंठो को कोमल भी बनाकर रखेगा।
विधि-
एक बर्तन में पेट्रोलियम जैली और जोजोबा ऑयल डालें। इस बर्तन को एक पानी से भरे बर्तन के ऊपर उबलने के लिए रख दें। इसे डबल बॉयलिंग प्रक्रिया कहते हैं। जैली को अच्छी तरह पिघलाएं ताकि वो आसानी से ऑयल के साथ मिक्स हो सके। गैस बंद कर दें और अब इसमें जैस्मिन एसेंशियल ऑयल मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। 5 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और फिर इस घोल को एक छोटे से डब्बी में भर दें। अब इसे किसी ठंडे स्थान पर रख दें। थोड़ी देर में ये बाम तैयार हो जाएगी।