

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पत्नी की महिला दोस्त को मोबाइल से अश्लील वीडियो भेजने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश जवर जिले के भयंदर इलाके में रहता है और पश्चिमी उपनगर अंधेरी में एक कंपनी में काम करता है।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की 32 वर्षीय महिला दोस्त को अश्लील फोटो और गंदे संदेश भेजता था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।