Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
Video : जादू के बहाने टच करता था युवतियों के ब्रेस्ट, अरेस्ट – Sabguru News
Home World Asia News Video : जादू के बहाने टच करता था युवतियों के ब्रेस्ट, अरेस्ट

Video : जादू के बहाने टच करता था युवतियों के ब्रेस्ट, अरेस्ट

0
Video : जादू के बहाने टच करता था युवतियों के ब्रेस्ट, अरेस्ट
Street Magician ‘Arrested after Using Tricks as Excuse to Grope Women’s Breasts’
Street Magician ‘Arrested after Using Tricks as Excuse to Grope Women’s Breasts’
Street Magician ‘Arrested after Using Tricks as Excuse to Grope Women’s Breasts’

बीजिंग। चीन में एक फर्जी जादूगर और उसके सहयोगी कैमरामैन को अरेस्ट किया गया है। आरोपी शख्स खुद को जादूगर बताकर जवान युवतियों के स्तन छूता था।

कथित जादूगर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो डाला था, जिसमें वह जादू दिखाने के नाम पर महिलाओं के स्तनों को छू रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 26 साल के इस फर्जी जादूगर का नाम जू है।


जू ने स्थानीय युकू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने कुछ वीडियो 14 जून को भी अपलोड किए थे। इनमें से एक वीडियो चीन के सिचुआन प्रांत स्थित एक बाजार में शूट किया गया।

इन वीडियो में वह जादू दिखाने का दावा कर रहा है। वीडियो में वह सात महिलाओं के पास जाता हुआ दिखाई दे रहा है। महिलाओं को जादू दिखाने के नाम पर उसने दावा किया कि वह एक सिक्का उनके स्तन पर रखेगा और वह सिक्का जादू से उनके अंर्तवस्त्र के अंदर चला जाएगा।

मस्तीभरे वीडियो देखने के लिए यहां क्लीक करें

इस दौरान कई महिलाएं असहज नजर आईं। वहीं जादू दिखाने के नाम पर उसने कई महिलाओं के स्तन पर सिक्का रखा और सिक्के को पकड़ कर खड़ा हो गया। उसने महिलाओं से स्थिर खड़ा रहने को कहा। जादू खत्म होने पर उसने सिक्का नीचे गिराते हुए जादू को नाकामयाब बता दिया।

वीडियो देखकर कई लोगों ने पुलिस में इसकी शिकायत की, जिसके बाद शनिवार को जू को गिरफ्तार कर लिया गया। जू के साथ वीडियो रिकॉर्ड करने वाले कैमरामैन को भी अरेस्ट कर लिया गया है। फिलहाल दोनों को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।