![भरुच की विवाहिता की दक्षिण अफ्रीका में गोली मारकर की गई हत्या भरुच की विवाहिता की दक्षिण अफ्रीका में गोली मारकर की गई हत्या](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/05/shoiu.jpg)
![Married woman from Bharuch was shot dead in South Africa](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/05/shoiu.jpg)
भरुच। भरुच जिले के झंधार गांव की एक विवाहिता महिला की दक्षिण अफ्रीका के जोहांन्सबर्ग के पास स्थित कलेस्ड्रोप शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात लूट के इरादेे से घर में घुसे निग्रो बदमाशों ने महिला को उस समय गोली मारी जब वह दरवाजा खोलने लगी।
इस घटना से युवती के ससुराल झंधार गांव के साथ उसके मायके बड़ोदरा जिले की करजन तहसील के सांसरोद गांव में शोक व्याप्त हो गया।
मिली खबर के अनुसार बड़ोदरा जिले की करजन तहसील के सांसरोद गांव की रहने वाली फजीला (26 वर्ष) का निकाह भरुच जिले के झंधार गांव के रहने वाले मुबारक मोगर के साथ हुई थी।
निकाह के बाद फजीला अपने पति मुबारक के साथ दक्षिण अफ्र ीका चली गई थी। वह जोंन्सबर्ग के पास स्थित कलेस्ड्रोप शहर में परिवार के साथ रहती थी।
शुक्रवार की रात को कुछ बदमाशो ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने के लिए गई फजीला पर दरवाजा खुलते ही निग्रो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी स्थल पर ही मौत हो गई।
स्थानीय अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया व स्थानीय पुलिस मामले की विवेचना शुरु की। इस घटना का समाचार मिलते ही सांसरोद के साथ झंधार गांव में परिवार के लोगों में शोक व्याप्त हो गया।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका में गुजराती लोगों पर हमले की कई घटनाए घट रही है जिसे लेकर लोगो में चिंता व्याप्त है। बदमाशो के निशाने पर गुजरातियों के बनने से वहां पर रहे लोगो के साथ यहा पर परिवार के लोगो में भी चिंता व्याप्त है।