

सुल्तानपुर। उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर जिले में दिल दहला देने वाली एक और घटना घटी।
बाजार से घर लौट रही पांच बच्चों की मां के साथ चीनी मिल के संविदाकर्मी ने साथी के साथ मिल गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसको हत्या की धमकी भी दी गई।
बताया जाता है कि वहशी दरिन्दों ने असलहे के बल पर उसकी अस्मत बारी-बारी लूट ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र का है।
गुरूवार की रात सैदपुर की रहने वाली सबीहा 38 वर्ष (काल्पनिक नाम) वैदहा गांव गई थी। देर रात वह बाजार से होकर अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह सहकारी चीनी मिल के पास पहुंची तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे चीनी मिल के संविदाकर्मी फुलवारी निवासी मंगरू समेत दो लोगों ने असलहे के बल पर उसे दबोच लिया।
दोनों लोगों ने उसके साथ बारी-बारी दुराचार किया और अस्मत लूटने के बाद शिकायत करने पर हत्या की धमकी भी दी। डरी सहमी सबीहा थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगरू को गिरफ्तार कर लिया।
सबीहा पांच बच्चों की मां है। उसके साथ घटी घिनौनी घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी आरपी शाही ने बताया कि मंगरू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की शिनाख्त नही हो सकी है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।