

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 32 साल की गृहिणी के साथ उसके अपार्टमेंट में दो पड़ोसियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयचंद्र काथे ने बताया कि पीडि़त महिला ने मलाड पूर्व के कुरार पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया।
आरोपियों की पहचान 53 वर्षीय संभू दूबे और 41 वर्षीय भूषि राजपूत के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक घटना के समय पीडि़ता का पति काम पर गया हुआ था। दोनों आरोपी जबरन घर में दाखिल हो गए और महिला के साथ समूहिक दुष्कर्म किया।