

गढ़वा। रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना जंगल में एक विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
19 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाजार से सामान खरीदकर घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांजा पी रहे चार अपराधियों ने उसके पति को मारकर घायल कर दिया और उसके बाद उसे पेड़ में बांध दिया।
इसके बाद उसके साथ बारी-बारी से चारों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद चारों ने उसे घर छोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीणों ने गोदरमाना आकर चारों लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढें
महिलाओं के दरिंदगी : खबरें पढनें के लिए यहां क्लीक करें
https://www.sabguru.com/saharanpur-married-woman-gangraped-video-goes-viral/
https://www.sabguru.com/married-woman-gangraped-in-gwalior/
https://www.sabguru.com/husband-threatened-and-two-person-rape-with-his-wife-in-nalasopara-area-in-palghar-district/