

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सराय ख्वाजा इलाके में रहने वाली एक विवाहित महिला ने अपने सौतेले बेटे पर रेप का आरोप लगाया है। पीडिता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को अरेस्ट कर लिया है।
सेक्टर 16 महिला थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 21 साल महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी कॉलोनी के ही एक व्यक्ति के साथ हुई थी।
उसके पति की पहली पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। महिला ने बताया कि उसके पति की पहली पत्नी से तीन बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटे की उम्र 20 साल है जो उनके साथ ही रहता है। आरोप है कि करीब चार महीने पहले उसका पति मजदूरी करने गया था, तभी उसका सौतेला बेटा घर में आ गया और जान से मारने की धमकी देकर रेप किया।
महिला का कहना है कि घटना के बाद आए दिन आरोपी इसी तरह धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा। बीती 30 सितंबर को भी आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए रेप किया, जिसके बाद रविवार को महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है, जांच अधिकारी सुमनलता ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।
https://www.sabguru.com/25-year-old-girl-in-ajmer-alleges-rape-and-torture-by-her-father/
https://www.sabguru.com/husband-shot-dead-by-wifes-lover-in-bengal-five-arrested/
https://www.sabguru.com/raebareli-husband-murder-case-wife-3-men-arrested-plotting-murder/
https://www.sabguru.com/five-of-a-family-members-found-murdered-in-alwar/