
झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बगड थानान्र्तगत इस्लामपुर की एक महिला ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज क राया है।…
विवाहिता ने बताया कि उसका पति विदेश में कार्य करता था। छह माह पहले गांव का शमशेंर उसके पास आया और उसे नशीले पेड़े खिलाकर बेहोश कर दिया।
बाद में आरोपी ने न केवल उससे दुष्कर्म किया बल्कि उसकी अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। कुछ दिनों बाद गांव के रफीक ने पीडिता को अश्लील क्लिपिंग दिखाई और डराकर दुष्कर्म किया।
अब उसका पति विदेश से लौटा तो उसने आप बीती बताई। इस मामले में पति पत्नी दोनों पुलिस अधीक्षक के सामने पेश हुए। एसपी के निर्देश पर थाने में मामला दर्जकर लिया गया हैं।