

इंदौर। एक महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर दो बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कई दिनों से वह महिला को अपनी हवस का शिकार बना रहे थे।
एक दिन महिला की मकान मालकिन ने बदमाश को देखा तो वह भाग निकला। इस पर उसने पीड़िता की मदद करते हुए पति को जानकारी दी। पति पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचा और मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं।
खजराना पुलिस ने बताया कि सूरज नगर में रहने वाली 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर क्षेत्र में ही रहने वाले दो बदमाश दीपू पिता राजू व बच्चा पिता रामकिशोर के खिलाफ धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब दो साल से दोनों बदमाश अलग-अलग आकर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे थे। कल सुबह दीपू ने फि र धौंस-दपटकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, तभी छाया की मकान मालिक वृद्धा ने देख लिया व ललकारा तो बदमाश भाग निकला था।
घटना के बाद वृद्धा ने महिला के पति को सारी बात बताई। इस पर जब पति ने विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि दीपू के अलावा बच्चा पिता रामकिशोर जो कि उसका रिश्तेदार है, आए दिन डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा है। करीब 13 दिन पहले भी बच्चा ने इसी तरह धमकी देकर दुष्कर्म किया था।
दो साल से दोनों उसे डरा-धमकाकर उसकी अस्मत से खिलवाड़ करते रहे। लोक लाज व परिवार को बचाने की खातिर वह चुपचाप उनकी दरिंदगी सहती रही। मकान मालिक वृद्धा ने महिला की मदद कर उसे बचाया। बताया जाता है कि आरोपी बच्चा दीपू का रिश्ते में चाचा लगता है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।