

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा के सकीट क्षेत्र में सोमवार को एक शादी शुदा महिला की उसके प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार सकीट छेत्र के दत्तपुर गाव में एक शादी शुदा महिला संगीता (30)की उसके प्रेमी विमलेश ने अपने सगे भाई शीलेश के साथ मिलकर गोली मरकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि दत्तपुर गाव में संगीता की शादी अरविन्द से हुई थी। संगीता के गांव के ही विमलेश से प्रेम संबंध थे। संगीता का प्रेमी विमलेश संगीता से गांव छोड़कर शहर में रहने का दबाव बनाता था।
इस बीच संगीता के पति को जब इन दोनों के प्रेम सम्बन्धों के बारे में पता चला तो उसने संगीता को डांटा और उसने प्रेमी से मिलना बंद कर दिया था। इस बीच संगीता का प्रेमी लगातार उससे शहर में रहने के लिए दबाव बनाता रहा।
सोमवार को फिर उसका प्रेमी उसे गांव छोड़कर शहर में चलने के लिए लेने आया था लेकिन वह राजी नहीं हुई और दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ।
इसी बीच विमलेश ने संगीता को तमंचे से गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है।