Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
बस पर गोलीबारी का मास्टर माइंड पुलिस रिमांड पर - Sabguru News
Home Sirohi Aburoad बस पर गोलीबारी का मास्टर माइंड पुलिस रिमांड पर

बस पर गोलीबारी का मास्टर माइंड पुलिस रिमांड पर

0

firing on bus

गत 30 नवंबर को बस लूटने के प्रयास का मामला
आबूरोड/भीनमाल। गत तीस नवम्बर को अम्बाजी सीमा पर स्थित छापरी गांव क्षेत्र में बस पर गोलीबारी करने व चालक को गोली मारने के साथ बस को लूटने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार मास्टर माइंड को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपने का आदेश हुआ। इसे फिर से छह जनवरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सदर पुलिस के अनुसार सदर पुलिस के उपनिरीक्षक लक्ष्मणसिंह व मुख्य आरक्षी देवेन्द्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने शुक्रवार को वारदात के मास्टर माइंड दरबारीखेड़ा अनादरा निवासी निम्बाराम पुत्र नरिंगाराम रेबारी को रेवदर से गिरफ्तार किया था। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।

इस मामले में 22 दिसम्बर को कोकिन्द्रा कालंद्री हाल भीनमाल निवासी ठाकरीराम पुत्र अचलाजी रेबारी व दरबारी खेड़ा थाना अनादरा निवासी भूराराम पुत्र रायला गरासिया को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि आरोपियों ने गत तीस नवंबर को तडके छापरी व सुरपगला के बीच की चढ़ाई पर जोधपुर से अहमदाबाद जा रही जैन ट्रावल्स की बस आरजे 19 पीबी 0044 को लूटने के तहत कैम्पर गाड़ी को मार्ग के बीच खड़ा कर दिया।

बस को रोक दिया। चालक नागौर निवासी अर्जुन लाल पुत्र घांसीराम चैधरी (32)को गोली मार दी थी। दशहत के कारण 42 यात्री सीटों में ही दुबक गये थे।  लुटेरों ने चार फायर किये।  पुलिसकर्मियों ने घायल चालक व सहचालक को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here