

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने मंगलवार देर शाम चुनाव समिति की घोषणा की। दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवम सांसद मनोज तिवारी ने एमसीडी चुनाव के लिए चुनाव समिति के सदस्यों की लिस्ट जारी की जिसमे 15 कोर कमेटी सदस्य और 3 भाजपा दिल्ली प्रदेश सचिव और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शामिल है।
चुनाव समिति की लिस्ट इस प्रकार है। दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली प्रभारी एवम भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, सह प्रभारी तरुण चुग, केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, सांसद रमेश विधूड़ी, राष्ट्रीय मंत्री एवम सांसद महेश गिरी, सांसद प्रवेश वर्मा, सांसद मीनाक्षी लेखी, सांसद उदित राज, दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, सह प्रभारी पवन शर्मा, महामंत्री कुलदीप चहल, महामंत्री रविन्द्र गुप्ता, महामंत्री राजेश भाटिया और महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पराशर झा शामिल है।
यहां देखें बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची
MCD elections 2017 : भाजपा के 53 स्टॉर प्रचारकों की सूची में योगी शामिल