Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
एक से प्रेम करता था, दूसरे से कर रहा था शादी, पढें फिर क्या हुआ – Sabguru News
Home Breaking एक से प्रेम करता था, दूसरे से कर रहा था शादी, पढें फिर क्या हुआ

एक से प्रेम करता था, दूसरे से कर रहा था शादी, पढें फिर क्या हुआ

0
एक से प्रेम करता था, दूसरे से कर रहा था शादी, पढें फिर क्या हुआ

Medininagar : couples gets marriage

मेदिनीनगर। गंगा राम पोली से प्यार करता था। बीते दो वर्षों से उनका प्रेम परवान भी चढ़ रहा था। बाद में शादी करने के लिए दोनों मेदिनीनगर से भागकर रांची भी आए। पर जब वे फिर अपने गांव लौटे तो गंगा राम का मन बदल गया।

पोली से बेवफाई करते हुए उसने दूसरी लड़की के साथ शुक्रवार को केदाल मंदिर में शादी रचानी चाही। लेकिन गांववालों ने उसकी इस चाहत को पूरा नहीं होने दिया।

गांव वालों को जब यह पता चला कि गंगा राम पहले किसी और लड़की से प्रेम करता था और अब दूसरी लड़की से शादी रचा रहा है तो ग्रामीणों ने अविलंब विवाह रुकवा दिया। इसके बाद पहले वाली लड़की पोली को बुलाकर उसके साथ गंगा राम का विवाह कराया गया।

गौरतलब है कि गंगाराम पांकी के डंडार गांव निवासी रामाशंकर भुईयां का बेटा है। वहीं पोली मंगलपुर गांव के फुलेश्वर की बेटी है। मौके पर समाजसेवी बबलू सिंह, उदय भारती, आदिल भारती, मुकेश भारती, हेमंत, योगेन्द्र गिरि, मनातू प्रमुख संजू पासवान समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।