![रस्म मेहंदी : गुलाबी लहंगे और फूलों वालों गहनों से सजी बिपाशा रस्म मेहंदी : गुलाबी लहंगे और फूलों वालों गहनों से सजी बिपाशा](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/04/biopds.jpg)
![bipasha basu](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/04/bipo.jpg)
मुुंबई। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी मेंहदी और संगीत कार्यक्रम के लिए गुलाबी रंग का लहंगा और फूलों वाले गहनें चुने हैं। इस कार्यक्रम में बिपाशा के फिल्म उद्योग के दोस्त जैसे शिल्ना शेट्टी कुंद्रा, उनके पति राज कुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी, रॉकी एस और सोफी चौधरी शामिल हुई।
उल्लेखनीय है कि 37 वर्षीय अभिनेत्री बिपाशा ‘अलोन’ के सह-कलाकार करण सिंह ग्रोवर के साथ वैवाहिक बंधन में बंधने जा रही हैं। अपनी हाथेलियों में मेंहदी के साथ वह बहुत सुंदर दिख रही हैं। करण ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लिखा कि तुम मेरा सपना हो, जो पूरा हो रहा है।
![Mehndi cum sangeet : Bipasha basu was seen wearing a pink lehenga with floral jewellery](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/04/biopds.jpg)
शिल्पा ने लिखा कि बिपाशा बसु और करण को सुखी वैवाहिक जीवन की शुाकामनाएं। बिपाशा के घर में कल परंपरागत बंगाली रस्मो-रिवाज भी सपन्न किए गए।
उल्लेखनीय है कि बिपाशा की यह पहली शादी है, जबकि करण तीसरी बार शादी कर रहे हैं। इससे पहले वह टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी कर चुके हैं।