

जम्मू। कश्मीर में रात का तापमान जमवाट बिंदू से भी नीचे रह रहा है वहीं दूसरी तरफ जम्मू में कोहरे के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। जम्मू कश्मीर में पारा दिन ब दिन नीचे जाता जा रहा है।
जहां एक ओर पूरी कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है तथा लोगों को ठंड के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है वहीं जम्मू में भी कोहरे की शुरूआत हो चुकी है।
गुरुवार देर रात से ही जम्मू शहर में कोहरा छाना शुरू हो गया जिससे वाहनों की आवाजाही में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पडा।
श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा, गुलमर्ग में माइनस 5.6 डिग्री तथा पहलगाम में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं कारगिल यहा का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का तापमान माइनस 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा तथा लेह का न्यूनितम तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जम्मू शहर में शुक्रवार को दिन की शुरूआत घने कोहरे से हुई तथा न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा।
जम्मू संभाग कटरा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, बटोत 2.1 डिग्री, बनिहाल में माइनस 0.1 डिग्री, उधमपुर में 4.3 डिग्री, बद्रवाह में 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।