

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित एक समारोह में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री सुदर्शन भगत ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय पत्रिका मंथन का विमोचन किया।
महासंघ की शैक्षिक पत्रिका मंथन के फरवरी अंक के लोकार्पण समारोह के मौके पर महासंघ के महामंत्री जे पी सिंघल, उपाध्यक्ष प्रियंवदा सकसेना,, संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर, विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी समेत अनेक शिक्षाविद मौजूद थे।