
नई दिल्ली। दोहा में बिना वेतन के काम कर रहे 200 भारतीय कामगारों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय आगे आया है। मंत्रालय ने रविवार को भारतीय कामगारों की दुर्दशा पर संज्ञान लिया। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दोहा के दौरे पर हैं।
दअरसल दोहा में काम कर रहे 200 भारतीयों की हालत बुहत खराब है। वह पांच महीनों से बिना वेतन के काम करने पर मजबूर हैं। महीनों से भूखे-प्यासे दिन काट रहे मजदूरों ने वेतन के लिए भारतीय सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
प्रधानमंत्री मोदी अपने कतर दौरे में भारतीयों कामगारों से मुलाकात की और उनके साथ खाना भी खाया। लेकिन वहां फंसे भारतीय कामगार उनसे नहीं मिल पाए।
जानकारी हो कि दोहा से 70 किलोमीटर दूर कैंप में फंसे भारतीयों को महिनों से वेतन नहीं मिला है। उनके पास न तो पैसे हैं और न ही कुछ खाने को है।