![बच्ची की रेप के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में घुसाई लकड़ी बच्ची की रेप के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में घुसाई लकड़ी](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/01/mip.jpg)
![minor dalit girl rape, murdered in Bareilly](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/01/hat.jpg)
बरेली। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अनंदापुर में एक बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गयी है। शव को अर्धनग्न अवस्था में पाया गया है। घटना की जानकारी होते ही समुचे पुलिस महकमें हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनंदापुर इलाके में एक दस वर्षीय बच्ची को हवश का शिकार बनाते हुए उसकी हत्या का मामला कल प्रकाश में आया था। इस मामलें की जानकारी स्थानीय लोगों से पुलिस को हुई। जब बच्ची के शव को खेत में पाया गया था।
![minor dalit girl rape, murdered in Bareilly](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/01/mip.jpg)
उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी घुसाई गई थी। इससे हत्या करने वाले वहसी दरिंदे के प्रति समुचे इलाके में आक्रोश बना हुआ है। वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर डीआईजी आशुतोष कुमार और एसपी ग्रामीण सहित कई थानों की पुलिस के साथ पहुंची। शव का पंचनामा के लिए भेजते हुए डीआईजी ने तत्काल दरिंदे के गिरफ्तारी के आदेश करते हुए तीन टीमें लगा दी।
वहीं नवाबगंज पुलिस ने संबंधित बच्ची की पहचान करते हुए उसके परिजनों को जानकारी दी तो माहौल मातम में तब्दील हो गया। वहीं देर रात से पुलिस दरिंदे आरोपी के तलाश में जुटी हुई है।