

जलपाईगुडी। मां की मदद व समर्थन से कलयुगी पिता शिवेन मंडल(काल्पनिक मंडल) ने अपनी ही नाबालिग बेटी पूजा मंडल (काल्पनिक नाम) के साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले पिता दो बार दुष्कर्म का प्रयास कर चुका था।
लेकिन इस बार घर में बेटी को अकेला पाकर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। यह घटना धूपगुडी ब्लॉक के बारोघरिया गांव के डांगधरी इलाके की है। बेटी ने साहस जुटाकर इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पूजा ने अपने पिता और मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसने स्पष्ट रूप से पिता पर दुष्कर्म का अरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया है कि इस घटना में मां ने पिता का सहयोग किया। उसे पिता की बुरी नजर के विषय में पता था।
बेटी ने बताया कि मंगलवार उसकी दीदी और मां मोरगां चौपथी इलाके में जोंडिस के लिए दवा खरीदने गयी थी। मैं अकेली घर में थी। पिता ने घर बंद करके मेरे साथ दुष्कर्म किया। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले दो बार मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
मैंने इस विषय में अपनी मां को बताया। लेकिन मां ने कहा कि यदि मेरे साथ कुछ हुआ तो चिकित्सा की जिम्मेदारी मेरे पिता कर देंगे। पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया। लेकिन मुख्य अभियुक्त शिवेन मंडल फरार है।
पुलिस ने बताया कि बेटी को जांच के लिए जलपाईगुडी भेजा गया है। धूपगुडी थाना के आईसी संजय दत्त ने बताया इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य अभियुक्त पिता है, उसकी तलाश जारी है।