Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
छात्रा का बोरे से शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका – Sabguru News
Home Breaking छात्रा का बोरे से शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

छात्रा का बोरे से शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

0
छात्रा का बोरे से शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Minor girl allegedly raped, murdered in bengal
Minor girl allegedly raped, murdered in bengal
Minor girl allegedly raped, murdered in bengal

डेबरा (पश्चिम मेदिनीपुर)। तीसरी कक्षा की एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। यह घटना पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा थाना अंतर्गत बेलागढ ग्राम में घटी। आरोपी का नाम संजय दोलुई (29) है।

छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों से संजय के परिवार के साथ उनका विवाद चल रहा था। शनिवार को उसका बेटा और बेटी स्कूल गए हुए थे। शाम के समय उसका बेटा घर लौट आया लेकिन बेटी घर नहीं लौटी।

इसके बाद ही बेटे ने अपनी मां को बताया कि उसकी दीदी संजय दलुई के साथ गई है। संदेह होने पर उसने पडोसियों को यह बात बताई।

शनिवार रात को ही वह अपने पडोसियों के साथ अपनी बेटी की तलाश में निकली और आरोपी पडोसी के घर से बोरे में रखा छात्रा का शव बरामद किया।

परिवार के सदस्यों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद से संजय फरार बताया गया है।