

चण्डीगढ़। पंजाब के सुनाम में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी फरार है। महिला जांच अधिकारी बलजिंदर कौर ने बताया, गांव शाहपुर कलां में 16 वर्षीय लड़की दोपहर को घर में अकेली थी। उसके माता पिता खेत में गए हुए थे।
इस दौरान गांव का ही एक युवक जसविंदर सिंह घर में दाखिल हो गया और लड़की के साथ दुराचार किया। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।
गुरूगांव में लूट के बाद युवती के साथ दुराचार
एनसीआर से सटे गुरूगांव में मंगलवार को लुट के बाद युवती से दुराचार की घटना सामने आयी है। सेक्टर-10 पुलिस के अनुसार चार नकाबपोश बदमाशों ने पहले घर में लूटपाट किया। इसके बाद युवती के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दावा किया है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।