![अजमेर के जनाना अस्पताल में जन्मा दो मुंह वाला नवजात अजमेर के जनाना अस्पताल में जन्मा दो मुंह वाला नवजात](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/10/baccha.jpg)
![miracle baby boy born with two heads in ajmer](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/10/baccha.jpg)
अजमेर। अजमेर स्थित राजकीय जनाना अस्पताल में एक ऐसे नवजात का जन्म हुआ जिसे देखकर सभी दंग रह गए। इस नवजात के दो सिर हैं।
अस्पताल में जैसे ही दोकुंहे बच्चे के जन्म की खबर फैली तो इसे देखने वालों का तांता लग गया। भीड बढती देख परिजन जच्चा बच्चा को लेकर अपने घर चले गए।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि ब्यावर से सुनील सोनी की पत्नी प्रिया सोनी को प्रसव पीडा होने पर भर्ती किया गया था। मरीज की जब अल्ट्रासाउंड जांच की गई तो रिपोर्ट से पता लगा कि बच्चे के दो मुंह हैं।
चिकित्सकों ने आॅपरेशन के जरिए डिलीवरी कराने का परामर्श दिया। परिजनों की सहमति पर सिजेरियन के जरिए दो मुंह वाला बच्चा जन्मा। इससे पहले प्रिया को एक लड़की हो चुकी है और वह स्वस्थ्य है।
https://www.sabguru.com/unusual-true-woman-gives-birth-quintuplets-five-babies-ambikapur/