![इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास की घोषणा कर सकते हैं मिस्बाह उल हक इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास की घोषणा कर सकते हैं मिस्बाह उल हक](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/06/misbah.jpg)
![Misbah-ul-Haq to make important announcement regarding his future before leaving for England](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/06/misbah.jpg)
कराची। इंग्लैंड दौरे से पहले शुक्रवार को पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
42 वर्षीय मिस्बाह को पिछले साल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से रोक दिया था और वह इंग्लैंड दौरे पर टीम की अगुवाई करेंगे।
पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि कप्तान मिस्बाह इंग्लैंड रवाना होने से पहले अपने भविष्य की योजना स्पष्ट करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि मिस्बाह मीडिया में अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा करेंगे या फिर शुक्रवार तक बोर्ड को इसके बारे में बता देंगे कि वह कब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं।