Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
सस्पेंस खत्म कैप्टन कूल पर बनेगी फिल्म - Sabguru News
Home Sports Cricket सस्पेंस खत्म कैप्टन कूल पर बनेगी फिल्म

सस्पेंस खत्म कैप्टन कूल पर बनेगी फिल्म

0
dhoni
ms dhoni biographical movie first look

मुंबई। भारतीय क्रिकेट के करिश्माई कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर फिल्म बनने को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है और उनकी पत्नी साक्षी ने खुद घोषणा की है कि धोनी पर फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी बनने जा रही है। यह फिल्म 2015 में रिलीज होगी।…

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में धोनी का किरदार रूपहले पर्दे पर साकार करेंगे जबकि इस फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार दीपिका पादुकोण या श्रद्धा कपूर निभा सकती है। साक्षी ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है जिसमें एक पोस्टर में धोनी को कंधे पर बल्ला थामे और हेलमेट पहले पीठ की तरफ से दिखाया गया है। उस पर धोनी का नाम और उनका फेवरेट नंबर सात लिखा है।

इसके साथ ही कैप्टन कूल धोनी पर बन रही फिल्म को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। अब यह तय हो गया है कि धोनी की लाइफ पर फिल्म बन रही है और फिल्म में उनका किरदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निभाएंगे। सुशांत ने अपने करियर की इस भूमिका के लिए कहा कि मैं स्क्रीन पर धोनी का किरदार निभाने को लेकर बेहद रोमांचित हूं। वह देश में करोड़ों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और फिल्म के निर्देशक नीरज पांडेय तो वैसे भी बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं।

पहले फिल्म के बनने, नहीं बनने को लेकर कई खबरें आईं थीं लेकिन फिल्म बनने की खबर पर मुहर खुद धोनी की पत्नी साक्षी ने लगा दी है। साक्षी धोनी ने ट्वीटर पर लिखा कि पिछले दिनों आईं सभी अफवाहों को खत्म कर रही हूं। ये सभी खबरें झूठी थीं। यह देखिए..बूम। इस संदेश के साथ साक्षी ने धोनी पर बनने वाली फिल्म के फर्स्ट लुक की तस्वीर भी पोस्ट की।

धोनी पर एक फिल्म का निर्देशन ए वेडनेस डे और स्पेशल 26 जैसी सपुरहिट फिल्में बना चुके नीरज पांडेय करेंगे। नीरज पांडेय ने भी कहा कि एक अदभुत व्यक्ति, कप्तान और अंतरराष्ट्रीय आइकन के जीवन की यात्रा को फिल्म में समेटना एक अलग ही अनुभव होगा। फिल्म में धोनी के छोटे से शहर से लेकर विश्व विजेता कप्तान बनने की गाथा होगी। यह पहला मौका होगा जब किसी भारतीय क्रिकेटर के जीवन पर फिल्म बनेगी।

उल्लेखनीय है कि कई साल पहले महान आलराउंडर कपिल देव के जीवन पर फिल्म बनाने की एक प्रेस कांफ्रेंस में बड़ी धूमधाम के साथ घोष्ाणा हुई थी। लेकिन यह घोषणा सिर्फ घोषणा बनकर रह गई। हालांकि कपिल ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म मुझसे शादी करोगी में एक संक्षिप्त भूमिका भी निभाई थी। कपिल से पहले सुनील गावस्कर एक मराठी फिल्म में भूमिका निभा चुके हैं जबकि संदीप पाटिल तो बाकायदा कभी अजनबी थे में हीरो बने थे। इस फिल्म के खलनायक पूर्व भारतीय विकेटकीपर सैय्यद किरमानी थे।

आलराउंडर अजय जडेजा माचोमैन सुनील शेट्टी के साथ एक फिल्म कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में इन दिनो खिलाडियों पर फिल्में बनाने का चलन जोर पकड़ रहा है। राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने फरहान अख्तर को लेकर उड़न सिख मिल्खा सिंह के जीवन पर फिल्म बनाई है जबकि संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर पांच बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम के जीवन पर फिल्म बनाई है। सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरउद्दीन और दारा सिंह पर भी फिल्में बनाने की चर्चा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here