![मुलायम सिंह के पेट और सीने में संक्रमण, मेदांता मे भर्ती मुलायम सिंह के पेट और सीने में संक्रमण, मेदांता मे भर्ती](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/06/yadavm.jpg)
![Mulayam Singh yadav admitted in Medanta Hospital](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/06/yadavm.jpg)
गुड़गा़ंव। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव को हरियाणा के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रही है कि उनके पेट और सीने में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर सुशीला कटारिया की देखरेख में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अब ठीक है।
आपको बताते चलें कि 76 वर्षीय मुलायम सिंह को तीन दिन पहले ही गुड़गांव के मेदान्ता मेडिसिटी में रूटीन जाँच के लिए लाया गया था।
जाँच के बाद उनको छुट्टी भी दे दी गयी थी। लेकिन शुक्रवार की रात अचानक तेज़ बुखार और छाती में संक्रमण की वजह से वे कुछ असहज महसूस करने लगे।
पार्टी और परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्हें बिना देरी किए रात करीब आठ बजे अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।
उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले भी संक्रमण के चलते ही मुलायम सिंह को मेदांता में भर्ती कराया गया था।