Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगडी, दिल्ली दौरा रद्द – Sabguru News
Home Breaking मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगडी, दिल्ली दौरा रद्द

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगडी, दिल्ली दौरा रद्द

0
मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगडी, दिल्ली दौरा रद्द
mulayam singh yadav says never betrayed anyone as war with akhilesh shifts to delhi
mulayam singh yadav says never betrayed anyone as war with akhilesh shifts to delhi
mulayam singh yadav says never betrayed anyone as war with akhilesh shifts to delhi

लखनऊ। तबीयत खराब होने से मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। डॉक्टरों ने मुलायम सिंह यादव को स्वास्थ्य कारणों के चलते दिल्ली जाने से मना कर दिया।

मुलायम सिंह यादव का आज दिल्ली जाने का था कार्यक्रम था। सपा सुप्रीमो अपने आवास पर आराम कर रहे हैं और उनके निर्देश पर शिवपाल यादव दिल्ली रवाना हो गए हैं।

मालूम हो कि मुलायम सिंह ने भी दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा है। इस बीच मुलायम ने पांच जनवरी को बुलाए गए अधिवेशन को रद्द किए जाने की घोषणा की।

अमर बोले मैं मुलायम के साथ

लन्दन से लौटे अमर सिंह ने कहा कि मैं मुलायम सिंह के साथ था, हूं और आगे भी रहूंगा| दिल्ली पहुंचे अमर सिंह ने कहा कि मैं मुलायम के लिए खलनायक भी बनने को तैयार हूं।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मीडिया ने हमेशा मेरा साथ दिया है, मैंने कोई भ्रष्टाचार या गलत काम नहीं किया, इल्जाम लगा भी तो सुप्रीम कोर्ट ने बरी किया है।