![गटर में गिरने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, सनसनी गटर में गिरने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, सनसनी](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/11/saptic.jpg)
![mumbai : 6 year old child dies after falling into septic tank in virar](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/11/saptic.jpg)
मुंबई। विरार पूर्व में मनपा की खुली गटर में गिरने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। इस घटना की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है लेकिन इस मामले की खबर मिलते ही विरार में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार विरार स्थित फूलपाड़ा इलाके में 6 वर्षीय बच्चे का शव शनिवार को पाया गया है। इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई, जिससे पुलिस ने शव को बरामद कर शव बिच्छेदन के लिए भेज दिया है।
स्थानीय पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर आगे की जांच शुरु की दी है, लेकिन अभी तक पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है। हालांकि बताया जा रहा है कि गटर पर ढक्कन न होने से बच्चा कपिलेश सिनवेल खेलते वक्त गिर गया होगा और इससे उसकी मौत हो गई होगी।
इस घटना की वजह से लोगों का गुस्सा स्थानीय मनपा प्रशासन पर फूटने लगा है और लोग मनपा को ही जिम्मेदार बता रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही है।