

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर कंगना रनौत फिल्म क्वीन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने का जश्न मुंबई में मनाएगी।
कंगना को उनकी फिल्म क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी।
कंगना को इससे पूर्व फिल्म फैशन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।
कंगना ने कहा कि वह सहायक अभिनेत्री थी और यह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री है। क्वीन को भी अवार्ड मिला है। इसलिए हम सभी मुंबई में एक बड़ी पार्टी करेंगे।
मैंने कभी भी क्वीन को इस स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद नहीं की थी। मुझे बेहद खुशी है कि फिल्म को व्यापक स्तर पर स्वीकारा गया है।