![नववर्ष की पूर्व संध्या पर सेवा भारती को मिला सम्मान नववर्ष की पूर्व संध्या पर सेवा भारती को मिला सम्मान](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/04/sewaajm.jpg)
![New Year's Eve](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/04/sewaajm.jpg)
अजमेर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर अजमेर के सुभाष उद्यान में नगर निगम की ओर से नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर विशाल विक्रम मेले का आयोजन किया गया।
मेले के दौरान जन सेवार्थ काम कर रहीं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सेवा भारती अजमेर को निशुल्क चिकित्सा शिविरों के आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सेवा भारती की ओर से संस्था के अजमेर महानगर अध्यक्ष मोहन यादव एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से सम्मान पत्र प्राप्त किया।