

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके में मॉडल आत्महत्या मामले में पुलिस ने रविवार को उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।
डिफेन्स कॉलोनी इलाके में एक घर से महिला की लाश मिली है। उसकी पहचान 25 वर्षीय मॉडल प्रियंका कपूर के रूप में हुई है।
प्रियंका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। उनका आरोप है कि प्रियंका ने कारोबारी नितिन से इस साल जनवरी में प्रेम विवाह किया था।
नितिन की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया था। शादी के बाद से ही नितिन प्रियंका को परेशान करता था और मारपीट भी करता था।
पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने पति पर प्रताडना का आरोप लगाया है।