

मुंबई। बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता रणवीर सिंह का जोया अख्तर के साथ काम करने का सपना पूरा हो गया है। रणवीर सिंह को निर्देशक जोया अख्तर के साथ काम करने का सपना फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के साथ पूरा हो गया है।
रणवीर का मानना है कि शहरी कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाने में जोया का कोई मुकाबला नहीं है। रणवीर सिंह ने कहा कि मुझे स्क्रिप्ट काफी पसंद आई।

मैं हमेशा से ही जोया का प्रशंसक था और उनके साथ काम करना चाहता था। रणवीर सिंह ने कहा फिल्म में बड़े-बड़े स्टार हैं जो आमतौर पर सोलो फिल्म करते हैं, लेकिन जोया उन सबको साथ लेकर आईं।
मैंने अभी तक किसी भी फिल्म में शहरी लड़के का रोल नहीं किया था और मुझे पहली बार यह मौका मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि इस फिल्म से मेरी प्रतिभा में और निखार आएगा।
उल्लेखनीय है कि दिल धड़कने दो में प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, रणवीर ङ्क्षसह, फरहान अख्तर और अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म पांच जून को प्रदर्शित होगी।