

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि रणवीर सिंह ने बाजीराव-मस्तानी में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म बाजीराव-मस्तानी में काम किया है। दीपिका ने रणवीर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा है कि फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर ने बिना किसी गलती के अब तक का सर्वश्रेष्ठ काम किया है।

दीपिका पादुकोण ने कहा कि मैंने दोबारा पूरी फिल्म और काम देखा, लेकिन इसमें थोड़ी-सी भी गलती नहीं है। मैंने एक पल के लिए भी यह महसूस नहीं किया कि उन्होंने फिल्म के दृश्यों में लापरवाही से काम किया है।
प्रत्येक शूट में उन्होंने जो भी काम किया है, दिल से किया है। मुझे लगता है कि यह अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उल्लेखनीय है कि फिल्म बाजीराव-मस्तानी में रणवीर सिंह ने मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है।