![निक जोनास से अलग होकर दुखी हैं ओलिविया कल्पो निक जोनास से अलग होकर दुखी हैं ओलिविया कल्पो](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/06/olva.jpg)
![Olivia Culpo admits she's devastated over Nick Jonas split : heartbreak is hard](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/06/olva.jpg)
न्यूयार्क। पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी ओलिविया कल्पो गायक ब्वायफ्रेंड निक जोनास के साथ अलगाव से बेहद दुखी है।
ओलिविया और निक करीब दो साल से साथ थे लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। ओलिविया ने हाल में फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट््िवटर पर कुछ संदेश और तस्वीरें साझा की, जिससे उनके भीतर का दुख जाहिर हो रहा था।
ओलविया ने इंस्टाग्राम पर सूर्यास्त और ताड़ के पेड़ की एक तस्वीर के साथ लिखा, दिल टूट गया, इससे ज्यादा कुछ नहीं।
ओलिविया और निक ने 2013 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और पिछले कुछ समय में तो ऐसा लगा था, जैसे दोनों अपने रिश्ते को लेकिर काफी गंभीर हैं। दोनों को कई कार्यक्रमों और समारोहों में भी साथ देखा जाता था।