![गोरखपुर में ऑर्केस्ट्रा डांसर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस गोरखपुर में ऑर्केस्ट्रा डांसर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/12/murtdsa.jpg.jpg)
![orchestra Dancer brutally murdered in Gorakhpur](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/12/murtdsa.jpg.jpg)
गोरखपुर। महानगर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सिर कूच-कूच कर बर्बरता पूर्वक महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोरखनाथ पुल के नीचे पड़ी लाश की शिनाख्त स्नेहा उर्फ नेहा के तौर पर हुई है।
नेहा शहर के एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी में काम करती थी। इसी दौरान साथ काम करने वाले एक युवक से उसने शादी कर ली लेकिन किसी मामले में उसका पति जेल चला गया। इसके बाद वह किसी और पुरुष के साथ रहने लगी।
नेहा की मां पुल के नीचे ही प्लास्टिक घेर कर रहा करती थी। इसी दौरान चार दिन पहले नेहा अपनी मां के पास आई और वहीं रहने लगी। इस बीच वह युवक भी आ गया। रात में दोनों साथ रहे, जबकि मां बगल में सो गई।
सुबह देर तक जब नेहा नहीं उठी तो उसकी मां ने जगाने का प्रयास किया तो नेहा का सिर कूचा हुआ था। नेहा का लगभग 4 वर्षीय बच्चा भी गायब था।
खून देखकर उसकी मां ने शोर मचाया। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उसके पहले ही नेहा ने दम तोड़ दिया था। मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।