Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
सात साल बाद पाकिस्तान ने रिहा किया भारतीय नागरिक - Sabguru News
Home World Asia News सात साल बाद पाकिस्तान ने रिहा किया भारतीय नागरिक

सात साल बाद पाकिस्तान ने रिहा किया भारतीय नागरिक

0
सात साल बाद पाकिस्तान ने रिहा किया भारतीय नागरिक
pakistan sets free indian national after 7 years
  • pakistan sets free indian national after 7 years
    pakistan sets free indian national after 7 years

    अटारी। करीब सात साल पहले पाकिस्तानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक भारतीय नागरिक को सोमवार को पड़ोसी देश ने रिहा कर दिया जिसके बाद वह स्वदेश लौट आया।

    पाकिस्तानी पुलिस ने मोहम्मद वकार को गिरफ्तार किया था क्योंकि उसके पास पासपोर्ट और वीजा सहित वैध यात्रा दस्तावेज नहीं मिले थे। उत्तर प्रदेश निवासी वकार ने भारत पहुंचकर खुशी जताई।

    उसने बताया कि सात साल पहले गैरकानूनी तरीके से भारत से पाकिस्तान में प्रवेश करने की वजह से उसे पाकिस्तान की अलग अलग जेलों में रखा गया। वकार इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी किए गए इमर्जेन्सी ट्रैवल सर्टिफिकेट के आधार पर भारत लौटा।