

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे अर्निया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी, जिसके बाद भारत की ओर से भी जवाबी गोलीबारी की गई।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू जिले में हमारे ठिकानों पर सुबह सात बजे बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।”
उन्होंने कहा कि बीएसएफ की ओर से जवाबी प्रतिक्रिया दी गई। दोनों ओर से गोलीबारी सुबह 7.30 बजे तक चली।
इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोलीबारी की थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसके पति सहित दो अन्य घायल हो गए थे।