Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
अमृता सिंह के बाद परिणीति चोपड़ा बनेगी चमेली! – Sabguru News
Home Entertainment Bollywood अमृता सिंह के बाद परिणीति चोपड़ा बनेगी चमेली!

अमृता सिंह के बाद परिणीति चोपड़ा बनेगी चमेली!

0
अमृता सिंह के बाद परिणीति चोपड़ा बनेगी चमेली!
parineeti Chopra to star in chameli ki shaadi remake
parineeti Chopra to star in chameli ki shaadi remake
parineeti Chopra to star in chameli ki shaadi remake

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म चमेली की शादी के रीमेक में काम करती नजर आ सकती है।

अस्सी के दशक में बनी चमेली की शादी का रीमेक बनाया जा रहा है। फिल्म में अनिल कपूर और अमृता सिंह ने मुख्य भूमिका थी। अमृता सिंह ने चमेली की भूमिका निभाई थी । अब चर्चा है कि रीमेक में एक फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी।

रीमेक में अमृता सिंह की जगह परिणीति चोपड़ा काम करती नजर आ सकती है। वहीं अनिल कपूर के रोल में पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ दिखेंगे, जो ‘उड़ता पंजाब’ के बाद बॉलीवुड में भी छाए हुए हैं।

हालांकि अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन चर्चा है कि रोहित जुगराज इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

कहा जा रहा है कि शाहरुख खान भी इसके रीमेक के राइट््स खरीदना चाहते थे, लेकिन दीपक मुकुट जो रीमेक को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं उन्होंने पहले ही फैंटम के मनी-हैंडलर मंटेना से करार कर लिया।