Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
Rajasthan pradesh congress committee executive meet in jaipur
Home Headlines कांग्रेस बूथ स्तर की कमेटियां बनाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी

कांग्रेस बूथ स्तर की कमेटियां बनाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी

0
कांग्रेस बूथ स्तर की कमेटियां बनाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी
Rajasthan pradesh congress committee executive meet in jaipur
Rajasthan pradesh congress committee executive meet in jaipur
Rajasthan pradesh congress committee executive meet in jaipur

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस बूथ स्तर की कमेटियां बनाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी। यह बात मंगलवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की बैठक में कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गुरुदास कामत ने कही।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनता की समस्याओं के निदान के लिए संघर्षरत है। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है जो आम कार्यकर्ता को संवाद का मंच उपलब्ध करवाकर संगठन की नीतियों को निर्धारित करती है। संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक है कि बूथ स्तर की कमेटियों को बनाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए।

हम सब पार्टी के कर्मठ सिपाही है जो पार्टी नेतृत्व के आदेशों की पालना करते हुए सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए संकल्पबद्ध है।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कारण जनता में निराशा व्याप्त है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण देकर अपने निहित स्वार्थ साध रही है।

सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में बड़े घूसकाण्डों का पर्दाफाश हुआ है जिनमें सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्यवाही की जा रही है जबकि इतने बड़े घोटाले राजनैतिक संरक्षण के बिना असंभव है।

पायलट ने बैठक के समक्ष पांच प्रस्ताव रखें जिन्हें बैठक ने सर्वसम्मति से पारित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब जनता का राशन व पेंशन बंद है। बिजली की अनुपलब्धता से ग्रामीण व शहरी जनता परेशान है। सरकार की नाकामी हर मोर्चे पर अनुभव की जा रही है।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा गाय के नाम पर राजनीति करती है। परन्तु दुर्भाग्य है कि गाय की दुर्दशा कर उसे मरने के लिए छोड़ दिया है। गाय व गरीब की लड़ाई लडऩे के लिए हम सबको काम करना है।