![मोदी ने रखी देश के पहले भारतीय कौशल संस्थान की नींव मोदी ने रखी देश के पहले भारतीय कौशल संस्थान की नींव](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/12/pmssbi.jpg.jpg)
![pm modi lays foundation of nation's maiden Indian institute of skills in kanpur](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/12/pmssbi.jpg.jpg)
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां देश के पहले भारतीय कौशल संस्थान के भवन की आधारशिला रखी।
माेदी ने इस दौरान केन्द्रीय कौशल विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक,केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी मौजूद थे।