

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ट्वीट कर 46 साल के राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं राहुल के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं पर धन्यवाद दिया।
राहुल के जन्मदिन पर सुबह से ही कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है। राहुल के जन्मदिन पर उनके समर्थक मिठाई बांट रहे है और हवन कर रहे हैं। राहुल ने सभी लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पर आभार जताया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा में उत्तर प्रदेश के अमेठी का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2004 में वह पहली बार सांसद बने थे।