![police boats rape and murder gang in garhchiroli](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2014/12/gangrapeg.jpg)
रेप के बाद की १५ महिलाओं की हत्या
मुंबई/गढ़चिरौली। नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में अब तक 15 से अधिक महिलाओं के साथ रेप के बाद उनकी हत्या कर देने वाले पांच सदस्यीय गिरोह को पुलिस ने दबोचा है।
पुलिस के अनुसार गिरोह के लोग ग्रामीण लड़कियों और महिलाओं को अगवा कर कर लेते थे तथा उनके साथ रेप करते। अस्मत से खिलवाड़ करने के बाद उनकी हत्या कर देते थे। इस पांच सदस्यीय गिरोह में जंगल का सुरक्षा गार्ड भी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित इस जिले के अमरागढ़ तालुका के अहीरी पुलिस थाने ने इस गिरोह को पकड़ा है। अहीरी इलाके में ही सक्रिय आरोपियों ने कबूल किया कि वे अब तक 15 से अधिक महिलाओं के साथ रेप और उनकी त्या कर चुके हैं।
गिरोह के सदस्य सडक़ से गुजरने वाली लड़कियों और महिलाओं को निशाना बनाते थे। वे कोई बहाना कर उनके पास पहुंचते थे और कहते थे कि वह खतरनाक सड़क पर चल रही हैं और फिर दूसरे सुरक्षित रास्ते पर जाने को कहते थे, जहां उनके साथी पहले से ही इंतजार कर रहे होते थे।
अहीरी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि, पिछले हफ्ते हमें जंगल में गश्त के दौरान एक शव पड़ा दिखा। यह एक महिला का शव था, जिसकी पहचान संगीता के रूप में हुई। इसके बाद हमने उस इलाके की जांच की।
यह वह क्षेत्र था, जहां जंगल के अधिकारियों और सुरक्षा गार्डों को छोडकऱ अन्य कोई नहीं जा सकता था। नाम न छापने की शर्त पर पुलिस निरीक्षक ने बताया कि हमने जंगल के सुरक्षा गार्ड मजोज शार्मिके को बुलाया और शव के बारे में पूछताछ की।
शुरू में उसने कुछ नहीं बताया लेकिन जब हम उसे थाने ले गए तो वहां उसने सब कुछ उगल दिया। इस पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गिरोह के चार सदस्यों के साथ उसे भी अपनी हिरासत में ले लिया।