

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर की सहेलियों की बाड़ी स्थित होटल वाॅल्केनो फैमेली रेस्टोरेंट में अवैध रूप से संचालित हुक्काबार पर बुधवार रात अंबामाता थाना पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की दबिश से पहले ही होटल संचालक व पार्टनर भाग छूटे।
पुलिस कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में कई युवा हुक्का पीते पाए गए, जिन्हें पकड़ने के बाद पाबंद कर छोड़ दिया गया।
एक मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर थानाधिकारी चंद्र पुरोहित ने बुधवार देर यह कार्रवाई की। पुलिस की जांच में पाया गया कि हुक्का बार अवैध रूप से चलाया जा रहा था।
होटल संचालक अलग-अलग फ्लेवर में हुक्का देते थे। इस दौरान पुलिस ने दो कर्टन बीयर और सात हुक्के व अलग-अलग फ्लेवर के 10 डिब्बे बरामद किए। पुलिस आगे जांच कर रही है।